ब्रेकिंग
केदार कश्यप का कोरबा दौरा आज, पर्यटन स्थलों का जायजा लेकर विकास कार्यों पर करेंगे मंथन भारत-श्रीलंका मैच के बीच गंभीर से मिले गैरी कर्स्टन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई मुलाकात की वजह बारिश ने बढ़ाई रफ्तार, छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में झमाझम बारिश; मौसम विभाग सतर्क समाज सेविका कौशल्या देवी साय होंगी मुख्य अतिथि, डॉ. सरोज पाण्डेय अति-विशिष्ट अतिथि के रूप में करेंगी... इंदिरा मार्केट के सार्वजनिक शौचालयों का सभापति श्याम शर्मा एवं प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने किया ... भिलाई में शिवभक्ति का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, लगातार तीसरी बार शिवमहापुराण कथा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड तीन वार्डों में 72.66 लाख रुपये के विकास कार्यों का महापौर अलका बाघमार ने किया भूमिपूजन, 16 अगस्त को रायपुर में हुई पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति की अहम बैठक, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा दुर्ग नगर निगम को मिली पहली महिला IAS आयुक्त, लीना कोसम ने संभाली कमान राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल
छत्तीसगढ़

तीन वार्डों में 72.66 लाख रुपये के विकास कार्यों का महापौर अलका बाघमार ने किया भूमिपूजन,

दुर्ग/19 अगस्त 2026। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने शहर के तीन वार्डों में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों की कुल लागत राशि 72.66 लाख रुपये है। विकास कार्यों के पूर्ण होने से संबंधित क्षेत्रों में सड़क, नाली एवं पुलिया जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।वार्ड क्रमांक 46 पद्मनाभपुर पूर्व में विभिन्न स्थानों पर आर.सी.सी. नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिसकी लागत राशि 22.50 लाख रुपये है।

वहीं वार्ड क्रमांक 22 में रेलवे लाइन के पास दुर्ग टेंट हाउस तक सड़क निर्माण कार्य, सामुदायिक शौचालय से नहर रोड तक नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य तथा पटरी पार क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों की कुल लागत राशि 44.16 लाख रुपये है।

इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 20 में कैंटेल झा के घर से यादव के घर तक सड़क निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। लगभग 6 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा सड़क की स्थिति में सुधार होगा।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। सड़क, नाली और पुलिया जैसे मूलभूत कार्य नागरिकों की रोजमर्रा की जरूरतों से सीधे जुड़े हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन के साथ-साथ जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी। नगर निगम का उद्देश्य शहर के सभी वार्डों में संतुलित एवं निरंतर विकास सुनिश्चित करना है।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, शेखर चन्द्राकर, नरेंद्र बंजारे, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, काशीराम कोसरे, लीलाधर पाल, सावित्री दमाहे, विद्यावती सिंह,रंजीता पाटिल,सुरूचि उमरे, भाजपा जिला प्रवक्ता अरुण सिंह, मनमोहन शर्मा सहित संबंधित वार्डों के पार्षद एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।

भूमिपूजन के दौरान वार्ड पार्षदों एवं क्षेत्रवासियों ने महापौर अलका बाघमार का स्वागत करते हुए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button