ब्रेकिंग
धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर, दूसरे दिन ही राजनांदगांव और महासमुंद को छोड़ा पी... मोबाइल नंबर ब्लॉक करने और 2 हजार रुपये नहीं देने पर हत्या की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथ... उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर जनहित की मांग पर तत्काल कार्रवाई, पाररास में 11 केवी बिजली लाइन ... 30 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज पर रकम देकर वसूली और मारपीट का आरोप, फरार महिला आरोपी गिरफ्तार भिलाई में अवैध नशीली कफ सिरप बेचते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, 20 शीशी सिरप जब्त सूने मकान में लाखों रुपये की चोरी करने वाला फरार आरोपी अजय धनकर गिरफ्तार, चोरी के अन्य मामलों का भी ... कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश सेवानिवृत्त 16 अधिकारी-कर्मचारियों को निगम प्रशासन ने किया सम्मानित, शॉल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भे... शिक्षा मंत्री जी के क्षेत्र में स्काउट्स गाइड्स ने रक्तदान महादान कार्यक्रम के माध्यम से किया "सेवा ...
छत्तीसगढ़बालोद

मोबाइल नंबर ब्लॉक करने और 2 हजार रुपये नहीं देने पर हत्या की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार

बालोद से जमीर खान की रिपोर्ट

बालोद। जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरी में मोबाइल नंबर ब्लॉक करने और 2 हजार रुपये की मांग पूरी नहीं करने से नाराज दो युवकों ने एक महिला पर धारदार ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद फरार हुए दोनों आरोपियों को गुण्डरदेही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल धारदार सेविंग ब्लेड और मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, घटना 16 नवंबर 2026 की शाम करीब 6:30 बजे ग्राम सांकरी में हुई। आरोपी अमित सिंह राजपूत उर्फ छोटा मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाने और 2 हजार रुपये नहीं मिलने से नाराज था। इसी बात को लेकर उसने अपने साथी लव कौशिक उर्फ लक्की के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई।

दोनों आरोपी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 LL 4191 से ग्राम सांकरी पहुंचे। वहां रुपये नहीं देने पर अमित सिंह राजपूत ने गीतांजलि ठाकुर के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसके बाद अपने पास छिपाकर रखे धारदार ब्लेड से जान से मारने की नीयत से हमला कर उसे गंभीर चोट पहुंचाई। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

रिपोर्ट पर दर्ज हुआ हत्या के प्रयास का मामला

घटना के संबंध में भेषकरण पिता मानसिंह, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम सांकरी की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में अपराध क्रमांक 420/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 119(2), 109, 296, 61(2) और 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपियों की पतासाजी शुरू की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। विवेचना के दौरान अमित सिंह राजपूत उर्फ छोटा के कब्जे से घटना में इस्तेमाल धारदार सेविंग ब्लेड और लव कौशिक उर्फ लक्की के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित सिंह राजपूत उर्फ छोटा (27 वर्ष), निवासी शंकर नगर, गौराचौक के पास, दुर्ग और लव कौशिक उर्फ लक्की (24 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 10, शंकर नगर, दुर्ग के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को 18 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन और एसडीओपी गुण्डरदेही श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक रवि पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में PSI धनैश्वर कंवर, ASI राघवेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक यशवंत जांगड़े, आरक्षक पंकज तारम और आरक्षक यशवंत देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बालोद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button