ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
छत्तीसगढ़

भिलाई से बिलासपुर तक ED की छापेमारी, DMF घोटाले की परतें खोलने में जुटी एजेंसी

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में एक साथ बड़ी कार्रवाई की। यह छापेमारी मुख्य रूप से कृषि कारोबार से जुड़े बड़े व्यापारियों के ठिकानों पर की जा रही है। रायपुर में ही लगभग 10 से अधिक ठिकानों पर ईडी की टीम दस्तावेज खंगाल रही है।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के शंकर नगर स्थित कृषि व्यापारी विनय गर्ग के घर और कार्यालय पर भी ईडी ने दबिश दी है। टीम ने यहां वित्तीय लेन-देन से संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में भी छापेमारी की जा रही है।

हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कार्रवाई किस विशेष मामले से जुड़ी है। ईडी की ओर से न तो किसी घोटाले का नाम सामने आया है और न ही कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।

फिलहाल छापेमारी जारी है और कई स्थानों पर अधिकारी संदिग्ध दस्तावेजों की जांच-पड़ताल में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button