महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ा एक्शन! मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, CBI लेकर पहुंची भारत

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी और प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान में पकड़कर भारत लाया गया है। CBI की विशेष टीम ने अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ समन्वय कर यह कार्रवाई की।
भारत लाए जाने के बाद अब सौरभ चंद्राकर को सोमवार, 2 नवंबर को रायपुर स्थित विशेष CBI अदालत में पेश किया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी और भारत वापसी को महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े मामले की जांच में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।
सौरभ चंद्राकर महादेव ऐप के प्रमुख प्रमोटरों में शामिल रहा है। इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियां लंबे समय से अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क और उससे जुड़े आर्थिक लेन-देन की जांच कर रही हैं।
अब रायपुर की विशेष अदालत में पेशी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच एजेंसियों की पूछताछ पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी।















