ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
दुर्ग

जामुल पुलिस की सतर्कता से दो चोरी के मामलों का खुलासा, चार नाबालिग चोर गिरफ्तार

दुर्ग। जामुल थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए पुलिस ने चार विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से चोरी गई कुल ₹37,000 मूल्य की संपत्ति बरामद की गई है, जिसमें एक एक्टिवा स्कूटर, हार्डवेयर का सामान, लोहे का कमानी पट्टा और अन्य लोहे की सामग्री शामिल है।

पहली घटना 19 मई 2025 की रात भिलाई के 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड इलाके की है। यहां के निवासी प्रकाश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से एक एक्टिवा और हार्डवेयर सामान चोरी हो गया है।

दूसरी घटना 1 जून 2025 को आम्रपाली वनांचल सिटी के पास की है, जहां मोरध्वज देशमुख नामक व्यक्ति ने ऑफिस के सामने से लोहे की प्लेट, खाली पेटी और ट्रक का कमानी पट्टा चोरी होने की रिपोर्ट पुलिस में दी थी।

दोनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए जामुल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज और हुलिए के आधार पर चार संदिग्ध नाबालिगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने चोरी की वारदातें कबूल कीं। उनकी निशानदेही पर चोरी गए सामान को भी बरामद किया गया।

इन मामलों में अपराध क्रमांक 349/2025, धारा 303(2), 324(4), 3(5) बीएनएस तथा अपराध क्रमांक 390/2025, धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई की गई है।

जामुल थाना प्रभारी एवं उनकी टीम की सतर्कता और त्वरित कार्यवाही से क्षेत्र में सक्रिय इन नाबालिग चोरों को पकड़ने में सफलता मिली। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button