ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार
दुर्ग

महिला रक्षा टीम ने सीएसआईटी कॉलेज पुलगांव में जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

दुर्ग | महिला रक्षा टीम दुर्ग ने ऑपरेशन विश्वास के तहत शुक्रवार को सीएसआईटी कॉलेज पुलगांव में नशे और महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान लगभग 225 छात्र-छात्राएं, कॉलेज प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री तंवर (आईयूसीएडब्ल्यू) ने छात्रों को कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, महिला अपराधों की रोकथाम तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से जागरूक रहकर समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

वहीं सहायक उपनिरीक्षक संगीता मिश्रा ने छात्रों को आपातकालीन नंबर 112 और 1930 की जानकारी दी। उन्होंने अनजान व्यक्तियों से निजी जानकारी साझा न करने, मोबाइल के उपयोग में सतर्क रहने और सोशल मीडिया के सेफ्टी फीचर का उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही, आत्मरक्षा के गुर सिखाए और अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया।

महिला रक्षा टीम के सदस्यों ने भी छात्रों को साइबर डिजिटल अरेस्टिंग की जानकारी दी और नशे से दूर रहने के लिए विभिन्न उपाय बताए।

इस अवसर पर छात्रों ने प्रश्न पूछकर अपने संदेह दूर किए और सुरक्षा संबंधी उपयोगी जानकारियों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

समापन पर महिला रक्षा टीम ने छात्रों से नशा मुक्त समाज और सुरक्षित वातावरण बनाने में सहभागी बनने की अपील की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button