ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
भिलाई

घड़ी चौक सुपेला बोलेरो वाहन किया चोरी, सुपेला पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

भिलाई: सुपेला पुलिस ने बोलेरो की चोरी करने वाले ग्रुप को पकड़ लिया है.आरोपी ने सुपेला के घड़ी चौक से वहां की चोरी की थी। प्रार्थी प्रेमचंद साहू निवासी शास्त्री नगर केम्प-1 भिलाई का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपनी वाहन बोलेरो क्रमांक सीजी 07 ए.वाई. 2341 को ओवर ब्रीज के नीचे घड़ी चैक सुपेला के पास खड़ी कर करीबन शाम 07ः30 बजे अपने दोस्त के साथ दुर्ग चला गया था। रात्रि करीबन 09ः30 बजे वापस आकर देखा तो अज्ञात आरोपी द्वारा वाहन को चोरी कर ले गया था।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना सुपेला पुलिस माल मुल्जिम पता तलाश में लग गई। दौरान पता तलाश सीसीटीवी के आधार पर गाड़ी घटना दिनांक को सुपेला से कोहका तरफ जाते हुए दिखी जिस पर संदिग्ध अजय ठाकुर को लाकर पूछताछ की गई जिस पर उसने बताया कि गाड़ी शेख मारूफ एवं राकेश के साथ मिलकर चोरी किया है।

घटना दिनांक को अजय ठाकुर तथा मारूफ प्रार्थी प्रेमचंद साहू जिसकी गाड़ी चोरी हुई है, को लेकर अपने गाड़ी कार सियाज में बैठाकर दुर्ग ले गये व अपने दोस्त राकेश को गाड़ी चोरी करने के लिए घड़ी चैक सुपेला में था। राकेश ने बोलेरो चोरी किया व गाड़ी को लेकर वहां से फरार हो गया। बाद में पकड़े जाने के डर से व गाड़ी का डीजल खत्म होने पर गाड़ी बेमेतरा के पास छोड़कर भाग गया। जानकारी पुलिस को लगने पर जप्ती की कार्यवाही की गई। आरोपीयों को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में केन्द्रीय जेल भेजा गया।इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि प्रदीप तिवारी, अजय शंकर अविनाशी, प्र.आर. उपेन्द्र सिंह, मनीष अग्निहोत्री, आरक्षक रवि साव, सूर्य प्रताप सिंह, विवेक सिंह का विशेष योगदान रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button