ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
रायगढ़

रायगढ़ के निशांत की केबीसी में शानदार जीत, आज टेलीकास्ट होगा एपिसोड

रायगढ़ । किस्मत साथ दे तो तकदीर पलटने में देर नहीं लगती और रायगढ़ का रहने वाला माया नगरी मुंबई जाकर अपने हौंसले से लखपति बनकर लौट सकता है। कुछ यही कहानी है रायगढ़ शहर के रहने वाले निशांत जायसवाल की जो कि कौन बनेगा करोड़पति के खेल में लखपति बनकर अब रायगढ़ लौट आए हैं।शहर के रहने वाले सुभाषनगर कॉलोनी के निवासी निशांत जायसवाल के पिता यूं तो कोतरा रोड रेलवे फाटक के पास छोटी पान की दुकान कभी चलाया करते थे।

कभी पान ठेला तो कभी पानी पुरी बेचकर उसके पिता ने उसे बड़ा किया। भले ही उसके पिता आज उसकी कामयाबी को महसूस करने के लिए उसके साथ दुनिया में नहीं हों लेकिन उनकी दुआ और अपनों का प्यार ही था कि संघर्षों में पढ़ाई करने के बाद अब सरकारी नौकरी कर रहे निशांत जायसवाल ने रायगढ़ से निकलकर माया नगरी मुंबई में कौन बनेगा करोड़पति के खेल में लखपति बन कर ये मुकाम अपने नाम कर लिया है।सदी में महानायक के सामने बैठकर ये खेल खेलना स्वयं में करोड़पति बन जाने जैसा अहसास दिलाता है|

लेकिन रायगढ़ शहर के इस होनहार ने खेल में बड़ी रकम अपने नाम की है। धरमजयगढ़ के रेशम विभाग में काम करने वाले निशांत का केबीसी में चयन होने के बाद से परिवार को यह आस थी कि वह इस खेल में कुछ न कुछ बड़ा हासिल करेगा और की हुई पढ़ाई के साथ किस्मत ने भी निशांत का बखूबी साथ दिया।दो दिन बाद 8 नवंबर सोमवार को सोनी टेलीविजन पर टेलीकास्ट होने वाले केबीसी के एपिसोड में रायगढ़ शहर के निशांत का खेल प्रसारित किए जाने की अब तक जानकारी है।

उसने कितनी बड़ी रकम जीत कर अपने नाम की है यह सिर्फ खेल के नियम और उसके खुद के निवेदन पर जाहिर नहीं किया जा रहा है ताकि दर्शकों का उत्साह उस दिन के लिए बना रहे। शहर के इस होनहार ने केबीसी के खेल में कामयाबी का झंडा जरूर गाड़ दिया है। उसके छोटे से परिवार में खुशियां भर भर कर आई हैं|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button