ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
बेमेतरा

पुरानी रंजिश के चलते अधेड़ व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी की तलाश जारी

बेमेतरा|  बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र के ग्राम घोंटवानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पुरानी रंजिश के चलते एक अधेड़ व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अशोक निर्मलकर के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी ने मृतक अशोक निर्मलकर से पहले से चली आ रही रंजिश के कारण सुबह-सुबह कुल्हाड़ी से हमला किया। इस हमले के बाद मौके पर ही अशोक निर्मलकर की मौत हो गई। घटना के बाद सूचना मिलते ही साजा थाना पुलिस और देवरबीजा चौकी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना के दौरान मृतक अशोक निर्मलकर और आरोपी जीवन वर्मा के बीच झगड़ा हुआ था, जिससे हत्या की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने हत्या के आरोपी जीवन वर्मा की तलाश तेज़ कर दी है और उम्मीद जताई जा रही है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

साजा थाना पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और इस हत्याकांड में शामिल सभी तथ्यों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले को लेकर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है और आरोपी को शीघ्र पकड़ा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button