ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

डॉ. अजय गुप्ता ‘डॉक्टर ऑफ द ईयर’ सम्मान से सम्मानित

दुर्ग | विगत दिनों इंडियन मेडिकल एसोसिएशन दुर्ग साखा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ जिसमें डॉ अजय गुप्ता को डॉ ऑफ़ द ईयर से सम्मानित किया गया ।

डॉ गुप्ता 34 वर्ष से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य हैं वे तीन बार आईएमए सह सचिव रह चुके हैं व पिछले साल वॉइस प्रेसिडेंट रह चुके हैं व कई वर्षों तक कार्यकारी सदस्य रह चुके हैं ।

ज्ञात हो की डॉ गुप्ता ३५ वर्सों से चर्म रोग व गुप्त रोग की प्रैक्टिस रेलवे स्टेशन चौक के पास दुर्ग में प्राइवेट अस्पताल चला रहे हैं ।

उनकी 14 पुस्तक प्रकाशित हो चुकी हैं जो कि drajaygpta.com में निशुल्क उपलब्ध है ।अब तक 2 लाख से ज़्यादा लोगों ने वेबसाइट पर विजिट किया है|

ख़ूबसूरत कैसे बने उनकी प्रचलित किताब है उनकी पुस्तक एड्स क्यों और कैसे को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त हुआ है|

उन्होंने सेक्टर-9 अस्पताल में चर्म रोग व गुप्त रोग विभाग में एचएमओ के पद पर भी कार्य किया है ।

वे पूर्व में भी ,निःशुल्क चिकित्सा कैम्प में भाग लेने के कारण उन्हें विभिन्न समाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है |

उन्होंने आस पास के कई स्कूल और कॉलेज में चिकित्सा जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत लेक्चर दिया है ।

इक्छा मृत्यु पर उनकी नई पुस्तक शीघ्र प्रकाशित होने वाली है । इस पुरस्कार के लिए कई डॉक्टर्स व सामाजिक संस्थाओं ने डॉ गुप्ता को बधाई दी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button