ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़दुर्ग

हर बुधवार चलेगा राजस्व वसूली अभियान – निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने खुद की शुरुआत

दुर्ग | राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में प्रत्येक बुधवार राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य निगम के बकाया करों की वसूली के साथ-साथ नागरिकों में राजस्व वसूली जागरूकता बढ़ाना है।

बुधवार को आयुक्त सुमित अग्रवाल ने स्वयं इस अभियान में शामिल होकर क्षेत्र भ्रमण किया और राजस्व विभाग के अमले के साथ कई करदाताओं के यहाँ पहुँचकर बकाया वसूली की स्थिति का निरीक्षण किया।

अभियान के दौरान बघेरा स्थित माँ परमेश्वरी देवांगन समाज ने उल्लेखनीय पहल करते हुए नगर निगम को ₹3,54,000 (तीन लाख चौवन हजार रुपये) का चेक जमा कर जागरूक नागरिक एवं जागरूक समाज होने का परिचय दिया। यह राशि जनकल्याण समिति बघेरा के माध्यम से वार्ड क्रमांक 56 स्थित भवन का संपत्तिकर, यूज़र चार्ज एवं अन्य शुल्क के रूप में निगम को सौंपी गई।

चेक को निगम कार्यालय में आयुक्त सुमित अग्रवाल के समक्ष जमा किया गया। इस अवसर पर आयुक्त ने करदाता की सराहना करते हुए कहा कि “नगर के विकास कार्यों के लिए राजस्व की नियमित वसूली आवश्यक है। नागरिक यदि समय पर कर भुगतान करें, तो सड़क, सफाई, प्रकाश और जल व्यवस्था जैसे कार्यों में और तेजी लाई जा सकती है।”

आयुक्त ने राजस्व विभाग की टीम की भी प्रशंसा की और कहा कि हर बुधवार आयोजित होने वाला यह अभियान निगम प्रशासन की प्राथमिकताओं में है। आने वाले हफ्तों में विभिन्न वार्डों में जाकर राजस्व वसूली की जाएगी ताकि सभी करदाता समय पर अपना योगदान दे सकें।

इस दौरान सहायक राजस्व अधिकारी थानसिंह यादव, सहायक राजस्व निरीक्षक संजय मिश्रा तथा प्रभारी सहायक राजस्व निरीक्षक जयदेव,अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण देवांगन अनिल देवांगन भी मौजूद रहे।अभियान में राजस्व अमला पूर्ण तत्परता से जुटा रहा और नागरिकों से कर भुगतान हेतु अपील भी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button