ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
छत्तीसगढ़

ऑपरेशन विश्वास: अफीम की तस्करी में तीन गिरफ्तार, 147 ग्राम अफीम जब्त

दुर्ग। थाना पुरानी भिलाई पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन विश्वास के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को मादक पदार्थ अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 147 ग्राम अफीम, एक हुंडई आई औरा कार तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।

घटना 01 अक्टूबर 2025 की है, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पुरानी भिलाई इंजीनियरिंग पार्क के पास सफेद रंग की कार (CG07 CY 6675) में तीन युवक अवैध रूप से अफीम की बिक्री कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा।

तलाशी में

  • लवप्रीत सिंह (23 वर्ष) के पास से 45.08 ग्राम अफीम, एक सैमसंग मोबाइल और ₹21,300 नगद,
  • हरदीप सिंह (27 वर्ष) से 53.72 ग्राम अफीम, एक पोको मोबाइल और ₹500,
  • बुध सिंह (22 वर्ष) से 48.08 ग्राम अफीम, एक आईफोन और ₹1000 नगद बरामद किया गया।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 18(ए), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज, सउनि गंगा प्रसाद श्रीवास, आरक्षक बी. रवि, आरक्षक लक्की मोसले, एसीसीयू स्टाफ सउनि गुप्तेश्वर, प्र० आर० सगीर, आरक्षक विशाल सिंह, आरक्षक भावेश पटेल और आरक्षक मुनीत निर्मलकर की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button