ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
भिलाई

दुर्ग के तीन कांग्रेस नेताओं के जन्मदिन पर जश्न

दुर्ग। दुर्ग शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए शुक्रवार का दिन खुशियों भरा रहा। आज एक नहीं बल्कि कांग्रेस के तीन नेताओं का जन्मदिन था। जन्मदिन पर पूर्व विधायक अरुण वोरा,नगर निगम सभापति राजेश यादव व पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार को सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं  व समर्थकों द्वारा बधाईयों का तांता लगा रहा।

बर्थडे ब्वॉय इन कांग्रेस नेताओं द्वारा अपने जन्मदिन को खास बनाने अपने-अपने आवास पर विशेष व्यवस्थाएं की गई थी। जहां कांग्रेस के तमाम नामी स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

इन नेताओं को राष्ट्रीय व प्रादेशिक कांग्रेस नेताओं से भी दूरभाष पर बधाई संदेश मिले है। पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव, फिर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी पराजय के बाद इन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चेहरों से खुशियां उड़ गई थी, लेकिन आज शहर के तीन कांग्रेस नेताओं के जन्मदिन पर लंबे समय के बाद कार्यकर्ताओं के चेहरों पर खुशियां नजर आई।

इन खुशियों को आगामी नगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आहट से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। कांग्रेस नेताओं के जन्मदिन पर इन चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच आपसी चर्चा भी होती रही। जन्मदिन पर दावेदार भी सक्रिय रहे।

लिहाजा पार्षद व अन्य पदों का चुनाव लड़ने के इच्छुक कुछ दावेदार जन्मदिन पर इन कांग्रेस नेताओं के निवास पर ढोल बाजे के साथ पहुंचे,वहीं जिंदाबाद के नारों के साथ जमकर पटाखे फोड़कर जन्मदिन की खुशियां मनाई गई।  जिससे बर्थडे ब्वॉय इन कांग्रेस नेताओं के आवास शुक्रवार को खुशियों से गुलजार रहा।
जन्मदिन पर शुक्रवार को पूर्व विधायक अरुण वोरा को कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों द्वारा बधाईयों का तांता लगा रहा। बधाईयों को  वोरा ने आत्मीयता के साथ स्वीकारा और आभार व्यक्त  किया।

शहर जिला मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अलताफ अहमद के नेतृत्व में  वोरा का 51 किलो वजनी पुष्प हार से स्वागत कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही अन्य कार्यकर्ताओं ने केक काटकर व पटाखे फोड़कर जन्मदिन की खुशियां मनाई।

वोरा को छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, दुर्ग शहर के भाजपा विधायक गजेन्द्र यादव के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेताओं ने दूरभाष पर  जन्मदिन की बधाई दी है, वहीं पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महांमंत्री राजेन्द्र साहू,दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल एवं कांग्रेस के अन्य नेताओं ने पद्मनाभपुर स्थित वोरा निवास पहुंचकर  वोरा को बधाई दी।

इसके अलावा  वोरा को दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख, कांग्रेस नेता नंदकुमार सेन, कमलनारायण रुंगटा, वायके सिंह,  साई मंदिर समिति अध्यक्ष कांत समर्थ, प्रदेश अग्रहरि समाज अध्यक्ष सुजीत गुप्ता,पूर्व पार्षद अलताफ अहमद, अधिवक्ता कौशल किशोर सिंह, शिवाकंात तिवारी, शहर जिला युकां अध्यक्ष आयुष शर्मा,शिशिरकांत कसेर, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, मोहित वालदे, प्रकाश गीते, पार्षद नजहत परवीन, सिविल लाईन स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष हेमंत तिवारी, सौरभ ताम्रकार,आनंद कपूर ताम्रकार, बसंत खिलाड़ी, नंदू महोबिया, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव के अलावा अन्य लोगों ने जन्मदिन पर बधाई दी है।

इस दौरान पूर्व विधायक अरुण वोरा के पुत्र सुमीत वोरा व संदीप वोरा व्यवस्था बनाने में सक्रिय रहेे। इसी प्रकार नगर निगम के सभापति राजेश यादव के जन्मदिन पर उनके बैगापारा स्थित आवास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान उनके समर्थकों ने केक काटकर व फटाके फोड़कर  यादव के जन्मदिन की खुशियां मनाई।

यादव को जन्मदिन पर दिनभर बधाईयों का तांता लगा रहा। उन्हें बधाई देने कांग्रेस नेता  उनके आवास पहुंचे।  यादव को अजय शर्मा, दीपक चावड़ा, पार्षद बृजेन्द्र भारद्वाज, अविनाश यादव के अलावा अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों द्वारा जन्मदिन पर बधाई दी गई है।

वहीं नगर निगम के पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार के जन्मदिन पर उनका शंकरनगर स्थित आवास खुशियों से गुलजार रहा। उन्होने केक काटकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ जन्मदिन की खुशियां मनाई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा कार्यकर्ताओं व समर्थक उन्हें जन्मदिन की बधाई देने उनके आवास पहुंचे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button