ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

दुर्ग के उरला में ई-रिक्शा ने ढाई साल के बच्चे को रौंदा – अरुण वोरा घटनास्थल पर पहुंचे, कमिश्नर और SP से की सीधी बात

दुर्ग | दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उरला के बॉम्बे आवास (IHSDP कॉलोनी) में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। घर के बाहर खेल रहा ढाई साल का मासूम बच्चा (नाम : सुशांत सिंह मानिकपुरी, दादा ” तिहारूदास मानिकपुरी) को तेज़ रफ्तार ई-रिक्शा ने कुचल दिया। बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में था और बच्चा अपने घर के सामने खेल रहा था, तभी यह हादसा हुआ। यह दुर्घटना परिजनों के सामने घटी। वे बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इलाके में भारी आक्रोश, परिजनों ने की न्याय की मांग
शोक में डूबे परिजनों ने मासूम को खोने के बाद न्याय की मांग की है। स्थानीय निवासियों ने भी प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कॉलोनी में न सीसीटीवी कैमरे हैं, न ही पर्याप्त लाइटिंग। अंधेरा और नशे की समस्या यहां आम हो चुकी है, जिससे आए दिन हादसे और अपराध हो रहे हैं।

घटनास्थल पर पहुंचे अरुण वोरा
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा पीड़ित परिवार से मिलने बॉम्बे आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और मौके से ही दुर्ग नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से उरला सहित पटरीपार के अन्य क्षेत्रों में बढ़ते अपराध एवं दुर्घटनाओं को लेकर कुछ मुख्य गंभीर बिंदुओं पर चर्चा की और तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

वोरा ने रखी ये मांगे:
* उरला एवं अन्य पटरीपार क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं
* स्थायी पुलिस चौकी की स्थापना हो
* मुख्य सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं
* अंधेरे और नशाखोरी पर तत्काल रोक लगे

वोरा ने फिर से जोर देते हुए कहा कि – “पटरीपार दुर्ग के इलाकों में बुनियादी सुरक्षा व्यवस्थाओं की सख्त जरूरत है। पिछले एक वर्ष में यहां अपराध और हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। यहां विशेष रूप से पुलिस व्यवस्था एवं एक अलग पुलिस चौकी की अति आवश्यकता है। जब तक लापरवाह ड्राइविंग पर सख्ती नहीं होगी और बस्तियों को बुनियादी सुविधाएं नहीं दी जाएंगी, तब तक ऐसी दर्दनाक घटनाएं होती रहेंगी।”

रिक्शा चालक गिरफ्तार
हादसे के बाद रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
इलाके में इस हादसे के बाद से गहरा शोक और भय का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button