ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग: व्यापमं परीक्षा में नए नियम लागू, इशारों और हाव-भाव पर भी बैन

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यापमं ने आगामी 20 जुलाई को होने वाली सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए सख्त नियम जारी किए हैं। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार अब परीक्षा केंद्र में जूते, ज्वेलरी और फुल बांह के कपड़े पहनकर आना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षार्थियों को केवल चप्पल पहनने की अनुमति होगी, जबकि कान की ज्वेलरी भी बैन कर दी गई है।

15 मिनट पहले बंद होगा गेट
परीक्षा केंद्रों में प्रवेश परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले ही बंद कर दिया जाएगा। पहले अभ्यर्थियों को निर्धारित समय तक एंट्री मिलती थी, लेकिन अब समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा।

कपड़े और समय को लेकर सख्ती
परीक्षार्थी केवल हल्के रंग के कपड़े पहन सकेंगे। परीक्षा शुरू होने के पहले 30 मिनट और अंतिम 30 मिनट तक किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पूर्ण प्रतिबंध
परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ, इयरफोन, कैलकुलेटर सहित किसी भी प्रकार के संचार उपकरण लाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

इन हरकतों पर होगी कार्रवाई
यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान फुसफुसाता, बातें करता, या हावभाव से इशारे करता पाया गया, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अधिकारी के निर्देशों की अवहेलना, दुर्व्यवहार या विवाद की स्थिति में भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

व्यापमं ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र के स्थान की जानकारी पहले से लेना परीक्षार्थी की जिम्मेदारी होगी ताकि परीक्षा के दिन कोई देरी न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button