ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

पहाड़ की चोटी बना इश्क का अड्डा, 52 परियों के साथ रंगरलियां मनाते पकड़े गए दीवाने

कटघोरा, कोरबा। कोरबा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चैतुरगढ़ पहाड़ पर संचालित हो रहे जुए के ठिकाने पर छापा मारकर 15 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक की टास्क टीम द्वारा थाना प्रभारी कटघोरा धर्म नारायण तिवारी के नेतृत्व में की गई।

सूत्रों के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र के चैतुरगढ़ पहाड़ पर टेंट लगाकर जुआ खेला जा रहा था। जुआरी खुलेआम 52 परियों (ताश के पत्तों) पर लाखों के दांव लगा रहे थे। साथ में शराब, पानी पाउच और चखना की भी पूरी व्यवस्था थी। जुआ खेलने वाले केवल कटघोरा क्षेत्र से ही नहीं, बल्कि पाली, कोरबा, रतनपुर और बिलासपुर जिले से भी वहां पहुंचे थे।

पुलिस ने इस पूरे जुआ अड्डे को घेरकर फिल्मी अंदाज में छापा मारा और सभी 15 आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने:

  • 1 लाख से अधिक नकद राशि
  • 18 बाइक और एक कार
  • जुए में प्रयुक्त सामग्री जब्त की।

इस कार्रवाई ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि पहाड़ की ऊंचाई और दुर्गमता का फायदा उठाकर ये जुआरी लंबे समय से यहां जुए का अड्डा चला रहे थे। लेकिन पुलिस की सटीक योजना और गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें पकड़ लिया गया।

कोरबा पुलिस ने चेतावनी दी है कि जिले में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button