ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
क्राइमछत्तीसगढ़

नगर निगम की बड़ी चूक: पानी की टंकी में शव, हजारों घरों में पहुंचता रहा गंदा पानी

 

दुर्ग। नगर निगम क्षेत्र के जल घर में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब नियमित जांच के दौरान कर्मचारियों ने पानी की टंकी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और निगम अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को टंकी से बाहर निकालकर मर्चरी भेजा गया।

करीब 30 फीट गहरी इस टंकी में मिला शव बुरी तरह सड़-गल चुका था। प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि शव लगभग तीन दिन पुराना है और लंबे समय से टंकी के एक हिस्से में फंसा रहा। पानी का स्तर बढ़ने के कारण शव ऊपर आ गया और घटना का खुलासा हुआ।

 दूषित पानी की सप्लाई, हजारों लोग बने जोखिम का शिकार

चौंकाने वाली बात यह है कि इसी जल घर से प्रतिदिन शहर के हजारों घरों में पानी की सप्लाई की जाती है। कर्मचारियों के अनुसार, शव मिलने से पहले तक पानी की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी थी, जिससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

 विपक्ष का आरोप—निगम की घोर लापरवाही

नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष ने इस घटना को गंभीर लापरवाही करार दिया। उनका कहना है कि तीन दिन पुराना शव टंकी में होने के बावजूद सप्लाई चालू रखना नागरिकों की सेहत से खिलवाड़ है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 शव की पहचान मुश्किल

शव की हालत इतनी खराब थी कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। अनुमान है कि मृतक की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच हो सकती है।

डीएसपी भारती मरकाम ने बताया कि एफएसएल टीम के साथ स्थल का निरीक्षण किया गया है। शव जल घर की मशीनरी के पास अटका हुआ था। मौत के कारणों और पहचान से जुड़ी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

 जल आपूर्ति बंद, सफाई के आदेश

घटना सामने आते ही नगर निगम ने जल आपूर्ति को अस्थायी रूप से रोक दिया है और टंकी की पूरी सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button