ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर : धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में विधायक अनुज शर्मा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्षेत्रवासियों के साथ होली की खुशियाँ साझा की। मुख्यमंत्री ने आयोजक विधायक अनुज शर्मा का धन्यवाद किया और सभी उपस्थितजनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि होलिका बुराई का प्रतीक है, जिसे जलाकर हमें जीवन में अच्छाई और सकारात्मकता अपनानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के खातों में हाल ही में सहायता राशि अंतरित की गई है, जिससे किसानों में उत्साह बना हुआ है और इस बार प्रदेश में होली और भी उल्लासपूर्ण माहौल में मनाई जाएगी।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के खातों में सहायता राशि अंतरित किए जाने से किसानों में खुशी का माहौल है और इस वर्ष होली का त्योहार और अधिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में पारंपरिक फाग गीत प्रस्तुत किए गए, जिससे परिसर में होली का उत्सव देखने लायक माहौल बना।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएँ दीं और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button