ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

निगम परिसर में महापौर अलका बाघमार ने किया होलिका दहन,

दुर्ग | होली पर्व के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम परिसर में महापौर अलका बाघमार ने विधि-विधान से होलिका दहन किया।इस अवसर पर प्रभारी हर्षिका संभव जैन, एमआईसी नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चंद्रकार,शेखर चंद्रकार,लीना दिनेश देवांगन,मनीष साहू,ज्ञानेश्वर ताम्रकर,काशीराम कोसरे,शिव नायक,नीलेश अग्रवाल, शशि साहू,लीलाधर पाल,नेता प्रति पक्ष संजय कोहले,जनप्रतिनिधिगण एवं निगम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

होलिका दहन के पश्चात महापौर अलका बाघमार ने कहा कि होली का पर्व हमें आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।उन्होंने कामना की कि होली का यह पावन अवसर शहरवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि हमें समाज में व्याप्त नकारात्मकता को त्यागकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि निगम परिवार सदैव शहर के विकास एवं नागरिकों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और नगर की खुशहाली की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button