ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़दुर्ग

नगर निगम की सड़को में आवारा घूमने वाले पशुओं के गले में बांधी जा रही है रेडियम की पट्टियां

दुर्ग| नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत के सड़को में आवारा घूमने वाले पशुओं के गले में नगर निगम द्वारा अभियान चलाकर  रेडियम पट्टिया बाधी जा रही है ताकि शहरी क्षेत्र में असमय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।शहर की सड़को में रात्रि के समय आवारा गौ वंशो की मौजूदगी बनी रहती जिससे दो पहिया एवं चार पहिया वाहनो चालको को अधेरे में पशु नही दिखाई देते जिस कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावन बनी रहती है।

निगम महापौर अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर के नेतृत्व मे यह अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत निगम की अतिक्रमण की पूरी टीम द्वारा गौरव पथ मुख्य मार्ग से कातुलबोर्ड मुख्य मार्ग क्षेत्र होकर पुलागांव मुख्य मार्ग सहित पुलगांव से राजनांदगाव गांव रोड तक पैदल मार्च करते हुए गए। इस अभियान के दौरान मुख्य मार्ग पर बैठे हुए

उन सभी जानवरों को हटाया गया स साथ ही रास्ते में जितने भी आवारा जानवर मिले उनके गले में रेडियम बेल्ट बांधे गए और उनके सींगो पर रेडियम रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए। इन रिफ्लेक्टिव बेल्ट की खासियत यह है कि जब भी इन पर लाइट पड़ती है तो यह चमकता है जिससे दूर से ही वाहन चालकों को यह पट्टियां चमकती हुई दिख जाती है। जिससे वाहन चालक सतर्क हो जाते है और अकस्मात घटना होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।

इस दौरान नगर निगम महापौर बाघमार एवं आयुक्त अग्रवाल ने कहा कि निगम के इस ‘सकारात्मक प्रयास’ का परिणाम यह रहता है कि रात के अंधेरे में सड़क पर घूम रही या बैठी गौ माता भले नजर ना आए लेकिन रिफ्लेक्टर पट्टी लगी होने से दूर से ही लाइट पढ़ने से ये चमकाने लगती है  जिससे वाहन चालक सतर्क हो जाते हैं।

इसके साथ ही निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने पशु मालिको से आग्रह किया कि वे अपने मावेशियो को बाध कर रखे सड़क दुर्घटना के समय मवेशी भी घायल होते है। जब हम जानवरों को पलते हैं तो हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम उनकी देखभाल और उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखें। इसके साथ ही निगम आयुक्त ने निर्देश दिए कि ऐसे पशु मालिकों को चिन्हित कर नोटिस के साथ उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button