ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने ली रेंज स्तरीय बैठक

दुर्ग | पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने आज रेंज स्तरीय ऑनलाइन बैठक कार्यालय में आयोजित कर रेंज के सभी थानों और चौकियों में लंबित अपराध प्रकरणों की समीक्षा की।

उन्होंने 1 वर्ष से लंबित तथा समय बाधित मामलों के शीघ्र और वरीयता के आधार पर निराकरण के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने रेंज के सभी पुराने पेंडिंग मामलों की विस्तार से मीटिंग में जांच कर, पेंडिंग होने का कारण पूछ कर निकाल हेतु दिशा निर्देश दिए।

इसके साथ ही, ई साक्ष्य एप का उपयोग कर चालान प्रस्तुत करते समय ई-साक्ष्य एप का प्रोफार्मा के अनुसार सटीक उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। चोरी हुए वाहनों का डेटा सशक्त एप के माध्यम से उपयोग कर प्रतिदिन अभियान चलाने को कहा गया।

साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने और अनफ्रिज अमाउंट रिकवरी के लिए समन्वय पोर्टल के माध्यम से रिक्वेस्ट कर समाधान करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को CCTNS में data regularly update करने तथा बेल जम्प प्रकरणों में अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए.

गर्ग ने अपराध नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि सभी अधिकारी लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के लिए ठोस प्रयास करें। उन्होंने रेंज में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु लगातार निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की।

बैठक में पुलिस अधीक्षक दुर्ग  जितेन्द्र शुक्ला, बालोद के पुलिस अधीक्षक  एस.आर. भगत, बेमेतरा के पुलिस अधीक्षक  राम कृष्ण साहू सहित रेंज के विभिन्न अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।

दुर्ग जिले से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक (भिलाई नगर)  सत्य प्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी)  हरीश पाटिल , डीएसपी  शिल्पा साहू, निरीक्षक  तापेश्वर नेताम, उप निरीक्षक  राज कुमार प्रधान और डॉ. संकल्प राय और अनुविभाग के थाना प्रभारीगण पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button