ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

संभागायुक्त एस.एन. राठौर ने संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में विभागवार गतिविधियों की समीक्षा की

दुर्ग | संभाग आयुक्त  एस.एन. राठौर ने आज संभाग आयुक्त कार्यालय कक्ष में  अधिकारियों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की।

संभाग आयुक्त ने सभी शासकीय कार्यालयों के प्रमुख अधिकारी को अनुशासित रूप से समय सीमा के भीतर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा जिन कार्यालयों में यूनिफॉर्म निश्चित है, वहां कर्मचारी अनुशासन का पालन करते हुए गणवेश में उपस्थित होवे, ताकि नागरिकों को असुविधा न हो।

कार्यालय के खुलने का समय तथा अधिकारी-कर्मचारियों की नियमित एवं समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

संभाग आयुक्त  राठौर ने विशेष रूप से स्कूलों के निर्धारित समय पर खुलने और शिक्षकों तथा प्राचार्यों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्कूलों में अनुशासन बनाए रखना और बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देना आवश्यक है।

संभाग आयुक्त  राठौर ने लोक निर्माण विभाग अधिकारी को डोंगरगढ़ से खैरागढ़ तक सड़क निर्माण के संबंध में निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क निर्माण का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए।

आईआईटी भिलाई से चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के बीच स्थित नाले के ऊपर पुल निर्माण का कार्य जल्द पूर्ण कराएं ताकि आवागमन को सुगम हो सके।

उन्होंने चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत् विद्यार्थियों की सुविधाओं और मरीजों के लिए मूलभूत सुविधाओं के विस्तार संबंधी निर्देश दिए।

संभाग आयुक्त ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को अस्पताल परिसर में सभी आवश्यक मरम्मत एवं निर्माण कार्य को पूर्ण करने निर्देशित किया है।

उन्हांेने क्रेडा विभाग के अधिकारी को निर्धारित स्थानों पर सोलर पैनल लगाने का कार्य जल्द पूर्ण करने कहा।

संभागायुक्त  राठौर ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने, ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हांकित कर आवश्यक मरम्मत कार्य किए जाने हेतु निर्देश दिये।

संभागायुक्त ने अधिकारियों को पेंशन के लंबित प्रकरणों को जल्द निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा अधिकारी-कर्मचारी के सेवानिवृत होने की तिथि तक पीपीओ एवं पेंशन के पूर्ण कर लिए जाए।

इसके अलावा संभागायुक्त ने ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए बनी कार्य योजनाओं की समीक्षा की।

साथ ही उच्च गुणवत्ता के नॉइस मीटर्स से निरंतर मॉनिटरिंग करने निर्देशित किया। इस अवसर पर दुर्ग संभाग अंतर्गत सभी जिलों के विभाग प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button