ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़दुर्ग

महापौर अलका बाघमार ने किया सड़क निर्माण का भूमिपूजन

दुर्ग : नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 43 आदर्श नगर के लोगों को गड्ढे वाली सड़क से निजात मिल जाएगी। आर्दश नगर गार्डन से लेकर चौक तक लागत 29 लाख से डामरीकरण कार्य शुरू किया गया है। जिसका मंगलवार को महापौर अलका बाघमार ने भूमिपूजन किया। आर्दश नगर क्षेत्र के पार्षद दीपक साहू और रहवासियों ने लंबे समय से सड़क के डामरीकरण की मांग कर रहे थे। डामरीकरण शुरू होने पर लोगों ने राहत महसूस की और महापौर अलका बाघमार का आभार व्यक्त किया।

महापौर ने आदर्श नगर कालोनीवासियों से चर्चा के दौरान समस्या बताई। महापौर ने आश्वस्त किया कि नगर के समग्र विकास के लिए निगम प्रतिबद्ध है तथा सभी वाडों में चरणबद्ध रूप से आवश्यक निर्माण एवं विकास कार्य कराए जाएंगे।

उन्होंने ठेकेदार को कहा कि डामरीकरण कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराया जाएगा, ताकि नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।

भूमिपूजन कार्यक्रम में लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, एमआईसी सदस्य शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,निलेश अग्रवाल, पार्षद दीपक साहू,संजय डहरवाल,उप अभिंयता उमयंती ठाकुर,आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button