ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

मास्टर गेम्स नेशनल स्विमिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन

नासिक (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित मास्टर गेम्स नेशनल स्विमिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के तैराकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने कुल 08 स्वर्ण, 03 रजत एवं 02 कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।

प्रतियोगिता में वेद कुमार रजवाड़े ने अंडर-30 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 03 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं हनु नाग ने अंडर-50 आयु वर्ग में उत्कृष्ट तैराकी का प्रदर्शन करते हुए 03 स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया।

अंडर-45 आयु वर्ग में हीरामन रावत ने 01 स्वर्ण, 01 रजत एवं 01 कांस्य पदक जीतकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। इसी क्रम में गोविन्द कुमार यादव ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 01 स्वर्ण, 01 रजत एवं 01 कांस्य पदक जीते। वहीं इसी आयु वर्ग में गीतेश्वर साहू ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया।

छत्तीसगढ़ के तैराकों की इस उपलब्धि से प्रदेश के खेल जगत में उत्साह का माहौल है। खेल प्रेमियों एवं खेल संगठनों ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button