ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़रायपुर

मौसम ने बदला मिजाज, कई शहरों में तापमान 35 डिग्री पार

रायपुर: मार्च की शुरुआत के साथ ही मध्य भारत के कई राज्यों में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में तापमान लगातार ऊपर चढ़ रहा है और कई शहरों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा चुका है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी का असर और बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है और प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई है। मौसम की स्थिति स्थिर होने के कारण अगले कुछ दिनों तक बड़े बदलाव की संभावना भी कम बताई जा रही है।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में करीब 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं उत्तरी क्षेत्र के अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके चलते सुबह और देर रात हल्की ठंड का एहसास हो रहा है, जबकि दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के ऊपर करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। हालांकि फिलहाल इसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर नहीं पड़ रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के उत्तरी भाग से लेकर मध्य प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्से, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड के दक्षिणी क्षेत्र होते हुए उत्तरी ओडिशा तक एक द्रोणिका बनी हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले सात दिनों तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हालांकि शुष्क मौसम के कारण दिन के समय गर्मी का असर बढ़ सकता है और कुछ इलाकों में लू जैसी स्थिति भी बन सकती है।

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी ज्यादा महसूस होगी, जबकि सुबह और रात का मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button