ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
दुर्ग

थाना भिलाई भट्टी पुलिस एवं CISF इकाई बीएससी भिलाई की चोर के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही

दुर्ग | पुलिस अधीक्षक  दुर्ग  जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक भिलाई शहर  सुखनंदन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक   सत्य प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र अंतर्गत में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश  लगाकर चोरी की अपराधों में शीघ्र कार्रवाई करने निर्देशित किया गया था। जिसके परिप्रेक्ष्य में  स्थानीय थाना भिलाई भट्टी पुलिस एवं सीआईएसफ यूनिट बीएसपी भिलाई की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही किया गया।

दिनांक 20/03/ 2025 के सुबह 7:00 करीबन वाहन हुंडई कार क्रमांक CG 07 M 4863 बोरिया आउट गेट से बाहर निकालने के लिए आई उक्त कार को CISF बल सदस्यों द्वारा रोक कर गहनता से चेक करने के दौरान पाया गया कि कार की पिछली सीट के नीचे गुप्त केवीटी बना हुआ है जिसमें स्क्रैप हैमर लोहा भरा हुआ पाया गया।

कार चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम आकाश कुहीकर निवासी अर्जुन नगर भिलाई का रहने वाला बताया। जिसके सत्यापन हेतु बीएसपी प्लांट का गेट पास को चेक करने पर उक्त गेट पास में आरोपी का फोटो लगा हुआ और अन्य  के नाम से गेट पास बना हुआ  पाया गया, अन्य व्यक्ति के नाम का गेट पास को कुट रचित कर छल करने के प्रयोजन से फर्जी गेट पास तैयार कर असली गेट पास के रूप में प्रयोग कर आरोपी द्वारा संयंत्र के अंदर प्रवेश किया गया।

आरोपी आकाश कुहीकर के द्वारा अपने अन्य साथी नंदू वर्मा नामक व्यक्ति के साथ मिलकर योजना बनाकर बीएसपी का फर्जी गेटपास  तैयार कर इस गेट पास के सहारे वाहन कार को संयंत्र के अंदर प्रवेश किया गया। आरोपी द्वारा संयंत्र के अंदर आरएमपी-4 एरिया के पास पड़े हुए 29 नग लोहे के हैमर टुकड़ा वजनी करीबन 530 किलोग्राम को चोरी की नीयत से कार में बनी गुप्त कैविटी में छुपा कर संयंत्र से बाहर ले जाने के दौरान वाहन कार सहित आरोपी  को पकड़ा गया।

आरोपी के कब्जे से 29 नग लोहे का हैमर वजनी 530 KG कीमती 15900/-रुपए, घटना में प्रयुक्त वाहन हुंडई कार क्रमांक CG 07 M 4863, संयंत्र के भीतर प्रवेश करने का कूटरचित बीएसपी गेट पास को बरामद कर जप्त किया गया है।

आरोपी के विरुद्ध थाना भिलाई भट्टी में अपराध क्रमांक 32/2025 धारा 303(2), 319(2), 336(2), 336(3), 340(2) BNS एवं 25,26 सुरक्षा अधिनियम अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार आरोपी आकाश कुहीकर  को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।  उक्त कार्यवाही में थाना CISF यूनिट BSP भिलाई एवं थाना भिलाई भट्टी के निरीक्षक राजेश साहू, सउनि भारत चौधरी , प्र.आर. पुरषोत्तम साहू, गुरजीत सिंह, आरक्षक अखिलेश मिश्रा, अमित सिंह  की उल्लेखनीय भूमिका रही।

नाम आरोपी – आकाश कुहीकर पिता स्वर्गीय ईश्वर कुहीकर उम्र 31 वर्ष पता- मकान नम्बर 36, अटल आवास, अर्जुन नगर, कैम्प 01, भिलाई थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button