ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

विधायक ललित चंद्राकर की पहल पर दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में 2.91 करोड़ की योजनाओं की स्वीकृति

दुर्ग  | दुर्ग ग्रामीण विधायक और राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर की पहल पर दुर्ग ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न ग्रामों में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई है।

छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में 2 करोड़ 91 लाख 97 हजार रुपए की निधि से सीसी रोड, सामुदायिक भवन, शौचालय निर्माण, डोम शेड, नाली निर्माण और सांस्कृतिक कलामंच जैसी विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई है।

इन कार्यों में ग्राम गनियारी, तीरगा, मचादूर, अंजोरा, आमटी, रसमडा, धनोरा, भानपुरी, खपरी, बेलौदी, और कई अन्य गांवों में सीसी रोड, सामुदायिक भवन, शौचालय, और नाली निर्माण सहित कई सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

इन योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का स्तर बढ़ेगा और लोगों की जीवनशैली में सुधार होगा।

विधायक ललित चंद्राकर ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार और अब ट्रिपल इंजन सरकार के तहत विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ को भरपूर समर्थन मिल रहा है, और राज्य सरकार ने एक साल में मोदी की गारंटी के ज्यादातर कामों को पूरा किया है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button