ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
देश

भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव संभव, श्रेयस अय्यर बन सकते हैं T20 कप्तान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 कप्तानी को लेकर बड़ा बदलाव सामने आ सकता है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही श्रेयस अय्यर को भारत की टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त करने पर विचार कर रहा है। यदि यह फैसला मंजूर होता है तो वे मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह टीम की कमान संभाल सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में हुई बीसीसीआई एपेक्स काउंसिल की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी और अब आगामी चयन समिति की बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। इसके बाद आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए नई कप्तानी के तहत टीम चयन की संभावना जताई जा रही है।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर सवाल

हालांकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप 2026 में अच्छा प्रदर्शन करते हुए खिताब बरकरार रखा, लेकिन हालिया समय में उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन में गिरावट को लेकर चयनकर्ताओं के बीच चर्चा बढ़ी है। IPL 2026 में भी उनके प्रदर्शन को अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं माना गया, जिसके चलa बदलाव पर विचार किया जा रहा है।

श्रेयस अय्यर क्यों बने मजबूत दावेदार

श्रेयस अय्यर पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में सफल कप्तान के रूप में उभरे हैं। उन्होंने अलग-अलग फ्रेंचाइजी टीमों के साथ नेतृत्व क्षमता साबित की है। दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल तक पहुंचाने, कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब जिताने और पंजाब किंग्स को फाइनल तक ले जाने जैसे प्रदर्शन ने उन्हें मजबूत दावेदार बना दिया है।

उपकप्तानी को लेकर भी चर्चा

टीम इंडिया की कप्तानी रेस में तिलक वर्मा और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों के नाम भी सामने आए थे। लेकिन अनुभव और नेतृत्व रिकॉर्ड के आधार पर श्रेयस अय्यर को आगे माना जा रहा है। वहीं तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाए जाने की भी चर्चा है ताकि भविष्य की नेतृत्व टीम तैयार की जा सके।

नया अध्याय: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरा

यदि चयन समिति इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है, तो श्रेयस अय्यर की कप्तानी की शुरुआत आयरलैंड दौरे से हो सकती है। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसे भारतीय टीम के एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है, जिसमें कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की उम्मीद है।

अब सभी की नजरें बीसीसीआई की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई हैं, जो भारतीय टी20 क्रिकेट की दिशा तय कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button