ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
देश

पहले किया रेप, फिर पूछा– ‘पिल चाहिए क्या?’… इंजीनियरिंग कॉलेज के जूनियर छात्र की हैवानियत!

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के एक प्रतिष्ठित निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के कैंपस में ही एक जूनियर छात्र ने सीनियर छात्रा के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी छात्र जीवन गौड़ा को हनुमंथनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एफआईआर के मुताबिक, पीड़िता बीटेक के सातवें सेमेस्टर की छात्रा है, जबकि आरोपी उसी कॉलेज का जूनियर छात्र है। दोनों के बीच पिछले तीन महीनों से जान-पहचान थी।

घटना 10 अक्टूबर की है, जब लंच ब्रेक के दौरान आरोपी ने छात्रा को आर्किटेक्चर ब्लॉक के पास मिलने के लिए बुलाया। वहां आरोपी ने नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन छात्रा के विरोध करने पर उसने उसे जबरदस्ती पुरुषों के वॉशरूम में घसीटकर ले गया और करीब 1:30 से 1:50 बजे के बीच रेप किया।

घटना के बाद सदमे में आई पीड़िता ने पहले अपने दोस्तों दर्शन और तरुण को सब कुछ बताया, फिर माता-पिता को जानकारी देकर 15 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात के बाद भी आरोपी ने पीड़िता को ‘पिल’ (गर्भनिरोधक गोली) के बारे में फोन पर पूछकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की कोशिश की।

पुलिस का कहना है कि जिस जगह यह घटना हुई, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे, जिससे जांच थोड़ी जटिल हो गई है। हालांकि, फॉरेंसिक टीम डिजिटल और भौतिक सबूतों का बारीकी से विश्लेषण कर रही है।

इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद कॉलेज परिसर में छात्रों में गहरा आक्रोश है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button