ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
व्यापर

Gold Price Today: धनतेरस से पहले सोना हुआ महंगा, जानें आपके शहर में कितने बढ़े दाम!

नेशनल डेस्क: धनतेरस से ठीक एक दिन पहले सोने की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। त्योहारी सीजन की रौनक और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी ने बाजार में सोने की चमक और बढ़ा दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई हलचल और घरेलू मांग के चलते आज सोने के दाम नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं।

शुक्रवार को 24 कैरेट सोना ₹1,31,623 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,21,700 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बीते साल धनतेरस के समय यही दरें लगभग ₹80,610 के आसपास थीं, यानी करीब 68% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है।

देशभर में आज के सोने के भाव (17 अक्टूबर 2025)

दिल्ली

• 24 कैरेट: ₹1,32,920 /10 ग्राम

• 22 कैरेट: ₹1,21,850 /10 ग्राम

चेन्नई

• 24 कैरेट: ₹1,33,090 /10 ग्राम

• 22 कैरेट: ₹1,22,000 /10 ग्राम

मुंबई

• 24 कैरेट: ₹1,32,770 /10 ग्राम

• 22 कैरेट: ₹1,21,700 /10 ग्राम

हैदराबाद

• 24 कैरेट: ₹1,32,770 /10 ग्राम

• 22 कैरेट: ₹1,21,700 /10 ग्राम

अहमदाबाद

• 24 कैरेट: ₹1,32,820 /10 ग्राम

• 22 कैरेट: ₹1,21,750 /10 ग्राम

पुणे

• 24 कैरेट: ₹1,32,770 /10 ग्राम

• 22 कैरेट

रेट: ₹1,21,700 /10 ग्राम

चांदी की चमक भी बढ़ी

सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी तेजी देखी गई है। 17 अक्टूबर को चांदी ₹1,69,174 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई, जो हाल के महीनों का ऊंचा स्तर माना जा रहा है।

सोना क्यों हो रहा है लगातार महंगा?

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अस्थिरता, मुद्रास्फीति और भू-राजनीतिक तनाव के चलते निवेशक अब सोने और चांदी को सुरक्षित निवेश (Safe Haven Asset) के रूप में देख रहे हैं।

धनतेरस और दिवाली जैसे अवसरों पर आभूषणों की मांग स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है, जिससे बाजार में सोने की कीमतों में तेजी आती है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय सोने के भाव, डॉलर दरों में उतार-चढ़ाव और घरेलू टैक्स एवं मेकिंग चार्ज जैसे कारण भी शहर-दर-शहर दामों में अंतर पैदा करते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button