ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
दुर्ग

पटवारी और कोटवार 90 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा

दुर्ग। दुर्ग जिले के पटवारी और कोटवार ने ऋ ण पुस्तिका देने के नाम पर ग्रामीण से 90 हजार रिश्वत मांगने वाले पटवारी और कोटवार को  एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी की खबर के बाद तहसील परिसर में अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया।

एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रकाश चन्द्र देवांगन, ग्राम रानीतराई, तहसील पाटन, जिला-दुर्ग ने एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की गई थी कि उनकी माता के नाम से ग्राम सुरपा, तहसील पाटन, जिला-दुर्ग में कृषि भूमि क्रय किया गया था।

उक्त जमीन का प्रमाणीकरण कर ऋण पुस्तिका देने के लिए पटवारी चिन्मय अग्रवाल ने 90 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। लेकिन प्रकाश चंद्र रिश्वत देने की बजाय रिश्वतखोर पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था|

इसलिए उसने मोलभाव कर पटवारी से 70 हजार रूपये देने की सहमति दी और इसके बाद एसीबी को शिकायत की। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से प्रार्थी प्रकाश चन्द्र रिश्वत की पहली किश्त 20 हजार रूपये लेकर 24 दिसंकर को आरोपी चिन्मय अग्रवाल, पटवारी, सुरपा, तहसील पाटन, जिला-दुर्ग को देने के लिए पहुंचा

और जैसे ही प्रकाश चन्द्र ने पटवारी को रश्वित दी वैसे ही एसीबी की टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया और रिश्वत की रकम 20 हजार जब्त किया।

मामले में टीम ने पटवारी के सहयोगी कोटवार भूषण लाल, टेमरी, तहसील पाटन, जिला दुर्ग को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले में दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button