ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
दुर्ग

कानून व्यवस्था के लिए सघन अभियान: अड्डेबाजी, शराब सेवन, ट्रैफिक उल्लंघन व असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही 51 व्यक्तियों के विरूद्ध की गयी आबकारी एक्ट की कार्यवाही

दुर्ग | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विजय अग्रवाल के निर्देशन में दुर्ग जिले में अड्डे बाजों की चेकिंग, संदिग्ध स्थलों की चेकिंग, एमसीपी लगाकर वाहनों की चेकिंग, दुपहिया वाहन में 03 सवारी के विरूद्ध, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही एवं चौक-चौराहों पर विजिबल पुलिसिंग हेतु अभियान चलाया गया ।

इस अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारीगण व्दारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत थाना/चौकी प्रभारियों एवं स्टाफ के साथ अभियान के चेकिंग किया जाकर कार्यवाही की गयी। अभियान के तहत 05 असामाजिक तत्वों के विरूद्ध 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही, खुले एवं सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वाले 51 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 464 वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गयी।

संदिग्ध एवं सुनसान इलाकों की चेकिंग की गयी। साथ ही क्षेत्र के होटल, लॉज की चेकिंग कर यहां रूके व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन किया गया, इनके दस्तावेजों की जांच की गयी। होटल, लॉज के रजिस्टर चेक किए गए। होटल एवं लॉज संचालकों को प्रत्येक व्यक्तियों के वर्तमान, स्थायी पता, आधार कार्ड, मोबाईल नम्बर दर्ज किए जाने एवं संबंधित थाना/चौकी में इसकी सूचना दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button