ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

फ़िल्म “बलि” का फर्स्ट लुक हुआ सोशल मीडिया पर रिलीज़! हरार थीम और सनातन आस्था से जुड़ी प्रेम कहानी का अनोखा संगम

आज फ़िल्म “बलि” का बहुप्रतीक्षित फर्स्ट लुक आधिकारिक रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ किया गया। फ़र्स्ट लुक में ही फ़िल्म की रहस्यमयी और गहराई से भरी दुनिया की झलक देखने को मिलती है, जो दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा रही है।

“बलि” सिर्फ़ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि यह एक ऐसा सफर है जो सनातन आस्था, परंपराओं और बलिदान की भावना को आधुनिक सिनेमा की भाषा में प्रस्तुत करता है। फ़िल्म की कहानी हरार थीम पर आधारित है, जिसमें प्रेम और श्रद्धा के बीच का द्वंद्व बेहद संवेदनशीलता और गहराई से उकेरा गया है।

निर्माताओं दीपक जायसवाल जी के अनुसार, “बलि” दर्शकों को न सिर्फ़ भावनात्मक रूप से जोड़ेगी, बल्कि उन्हें आत्ममंथन के लिए भी प्रेरित करेगी। इस फ़िल्म में भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को नए दृष्टिकोण से दर्शाने का प्रयास किया गया है।

फ़िल्म की शूटिंग मई से फ्लोर पर जा रही है!फ़िल्म को वैदेही और जवानी जिंदाबाद के डायरेक्टर गंगासागर पंडा डायरेक्ट कर रहे है!

फिल्म ‘बलि’ – जहाँ प्रेम, विश्वास और त्याग एक नई कहानी गढ़ते हैं! इस फ़िल्म मे कलाकार के रूप मे – लक्षित झांझी, अनुराग शर्मा, क्रांति दीक्षित, अनुपम वर्मा, अंजली चौहान, संगीता निषाद, दिव्या नागदेव, नीरज ऊके आदि है!

क्रिएटिव डायरेक्टर – आदिश कश्यप
संगीत – मोनिका – तोशान और अनुराग शर्मा का है
इस फ़िल्म के प्रमोटर विकास यादव ओर जागृति साहू है!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button