ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

गृह एवं कुण्डली में दोष होने से जान का खतरा बताकर 36,66,000 रुपए का धोखाधड़ी

दुर्ग | प्रार्थिया पल्लवी जायसवाल पिता स्व. विनोद कुमार जायसवाल उम्र 46 वर्ष पता फ्लैट नम्बर 120 व्दितीय तल सीएचपीएल शिखर अपार्टमेंट जुनवानी भिलाई व्दारा वर्ष 2022 में कालीबाड़ी मंदिर नेहरू नगर के पुजारी  परिचय मिश्रा को अपनी जन्मकुंडली दिखाकर अपने स्वास्थ्य एवं रोजगार के बारे में चर्चा की थी तब पुजारी परिचय मिश्रा व्दारा कुंडली मे काफी दोष होना बताकर ग्रहों को शांत कराने हेतु पूजा करवाने बताकर अपने सिद्ध गुरुजी  कुलदीप जी महाराज को भिलाई आने पर मुलाकात कराने बताया था।

जनवरी 2023 में पुजारी परिचय मिश्रा व्दारा प्रार्थिया को पंडित  कुलदीप जी महाराज से मिलवाया जिनके व्दारा प्रार्थिया की कुंडली में ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं होना जिससे जान का खतरा होना बता कर प्रार्थिया के फ्लैट का अवलोकन किया तथा घर में भी बाधा होने की बात बताई तथा स्वयं को सिद्ध पंडित व योगाचार्य होना बताकर शीघ्र पूजन सामग्री की व्यवस्था एवं दक्षिणा देने को कहा जिस पर आवेदिका ने दिनांक 18/01/2023 को  कुलदीप जी महाराज के बताए बैंक खाता नंबर पर 17000 रुपए जमा किया।

आवेदिका को पंडित  कुलदीप गुरु जी ने ग्रहों का व अनिष्ट होने का डर दिखाकर दिनांक 18/01/2023 से 08/04/2025 तक कुल 36,66,000 रुपए का भुगतान आवेदिका के द्वारा अपने बैंक क्रमशः आईडीबीआई बैंक के खाता नंबर 0049104000 564939 एवं बैंक ऑफ़ बड़ौदा के बैंक खाता नंबर 05090100009578 व एचडीएफसी बैंक के खाता नंबर 50100694060383 से कुलदीप गुरु के बताए अनुसार बैंक ऑफ़ बड़ौदा के खाता नंबर 787601000022826 व कर्नाटक बैंक रोहतक के खाता क्रमांक 9992505005667101 में भुगतान कर दिया गया।

जिसके बाद पंडित कुलदीप गुरुजी आवेदिका के सीएचपीएल  शिखर अपार्टमेंट जुनवानी स्थित मकान को भी स्वयं के नाम पर पंजीयन नहीं कराने पर  तंत्र विद्या से जान से मारने की धमकी देकर आवेदिका को डराने की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 673/2025 धारा 318(4),308(2) बीएनएस कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी थाना सुपेला निरीक्षक विजय यादव, उनि मनीष वाजपेयी, सहायक उप निरीक्षक पूरन साहू, संतोष मिश्रा, आरक्षक दुर्गेश राजपूत, सूर्य प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह का विशेष योगदान रहा

नाम आरोपी:- कुलदीप उर्फ कालू पिता जगजीवन उम्र 35 साल पता ग्राम रीटोली थाना शिवजी जिला रोहतक हरियाणा

जप्त संपत्ति :- एक कार ग्रैंड i10 स्पोर्ट्स सिल्वर , एक वीवो कंपनी का मोबाइल, एक टेकनो केमन कंपनी का मोबाइल, एक्यूप्रेशर मशीन, बैनर पोस्टर, प्रचार पसार के विभिन्न दवाई जड़ी बूटी पूजन सामग्री।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button