ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़दुर्ग

ग्राम परसादा खार में अज्ञात महिला का शव मिला, पहचान के लिए पुलिस ने की अपील

दुर्ग | दुर्ग पुलिस के अंतर्गत आने वाले थाना कुम्हारी क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। यह शव ग्राम परसादा खार में केवल्य धाम के पीछे बरामद किया गया।

10–15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा शव

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 जनवरी 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला का शव झाड़ियों के बीच पड़ा हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में शव लगभग 10 से 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे तत्काल पहचान संभव नहीं हो सकी।

उम्र 40–45 वर्ष के बीच

मृतका की अनुमानित आयु 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हाथ में “विनोद शर्मा” नाम का टैटू

महिला के हाथ पर “विनोद शर्मा” नाम का टैटू अंकित मिला है, जिसे पहचान का अहम सुराग माना जा रहा है। इसके अलावा महिला के पहने हुए वस्त्र, चूड़ी, कंगन और चप्पल को जप्त कर लिया गया है। इन सामग्रियों की तस्वीरें भी पहचान के उद्देश्य से साझा की जा रही हैं।

आम जनता से सहयोग की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति टैटू, हुलिया या वस्त्रों के आधार पर महिला की पहचान कर सके तो तुरंत थाना कुम्हारी या नजदीकी पुलिस थाना में सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही पहचान होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button