ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

खेतों से लोहा एंगल एवं सोलर पैनल चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की संपत्ति बरामद

दुर्ग : दुर्ग पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों से लोहे के एंगल एवं सोलर पैनल चोरी की घटनाओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना उतई एवं चौकी मचांदुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना उतई क्षेत्र के ग्राम पुरई निवासी डोमार सिंह साहू एवं ग्राम धौंराभाठा निवासी अश्वनी साहू ने खेतों की घेराबंदी के लिए लगाए गए लोहे के एंगल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास से मिले साक्ष्यों एवं संदिग्ध मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 CW 3027 के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने ग्राम पुरई एवं धौंराभाठा में रेकी कर खेतों से लोहे के एंगल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए लोहे के एंगल तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई।

इसी प्रकार चौकी मचांदुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कातरो निवासी वालेश साहू ने खेत में लगे सोलर पैनल एवं बिजली झटका मशीन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी रामकुमार साहू एवं उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से सोलर पैनल एवं बिजली झटका मशीन बरामद की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आर्थिक लाभ प्राप्त करने तथा चोरी की संपत्ति बेचकर दैनिक जरूरतों एवं खाने-पीने के खर्च पूरे करने के उद्देश्य से चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

गिरफ्तार आरोपी

  • राजू महिलांगे (36 वर्ष), निवासी नेवईभाठा ट्रांसफार्मर के पास, थाना नेवई, जिला दुर्ग
  • भूपत निर्मलकर (43 वर्ष), निवासी नेवई बस्ती वार्ड क्रमांक 64, थाना नेवई, जिला दुर्ग
  • रामकुमार साहू (30 वर्ष), निवासी ग्राम चिरपोटी, थाना अण्डा, जिला दुर्ग
  • आरोपी की पत्नी

जब्त सामग्री

  • चोरी किए गए लोहे के एंगल
  • सोलर पैनल
  • बिजली झटका मशीन
  • घटना में प्रयुक्त दुपहिया मोटरसाइकिल

इस कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक महेश ध्रुव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, सउनि नरेन्द्र सोनी, आरक्षक राजीव दुबे, महेश यादव तथा चौकी मचांदुर के सउनि नेमन साहू, आरक्षक श्रवण साहू, महिला आरक्षक काजल ठाकुर एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि खेतों एवं गांवों में संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button