ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई – बकाया टैक्स पर 4 करदाताओं के कटे नल कनेक्शन

दुर्ग | नगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त सुमित अग्रवाल ने राजस्व वसूली को लेकर सख्त तेवर दिखाए हैं। उन्होंने राजस्व विभाग अमल की बैठक लेकर स्पष्ट कहा कि नगर निगम की आय का सबसे बड़ा स्त्रोत टैक्स वसूली है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रत्येक वार्ड में वसूली का प्रतिशत शत-प्रतिशत होना चाहिए।

कार्रवाई शुरू – बड़े बकायादारों के कटे नल कनेक्शन

आयुक्त के निर्देश के बाद निगम अमले ने विभिन्न वार्डों में बकायादारों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वार्ड क्रमांक 19 में शांति बाई / रामदुलार प्रसाद पर वर्ष 2018 से लेकर 2025-26 तक चालू एवं बकाया कर की राशि ₹51,837 बकाया थी। राशि जमा न करने पर निगम ने उनका नल कनेक्शन काट दिया।

वार्ड क्रमांक 22 में तीन बड़े बकायादारों पर कार्रवाई की गई।

1. मंगल सिंह / रमाई भगवान – 2010 से 2025-26 तक बकाया ₹70,261

2. जगन्नाथ यादव / हनुमान यादव – 2014 से 2025-26 तक बकाया ₹56,353

3. कन्हैया लाल / मानसिंह यादव – 2017 से 2025-26 तक बकाया 54,571
तीनों करदाताओं के नल कनेक्शन निगम की टीम ने काट दिए।

आयुक्त का सख्त संदेश

आयुक्त अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम सीमा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 01 से 60 तक जिन बड़े बकायादारों ने अब तक टैक्स नहीं चुकाया है, उनके विरुद्ध भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि जो भी नागरिक अपने बकाया टैक्स को लेकर उदासीनता दिखाएंगे, उन्हें न केवल नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई झेलनी होगी बल्कि आगे की कानूनी कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।

लगातार जारी रहेगी कार्रवाई

आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राजस्व वसूली पर नियमित समीक्षा हो और कार्रवाई में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जनता के हित में शहर के विकास कार्य और बुनियादी सुविधाओं के लिए निगम को वित्तीय संसाधनों की आवश्यकता है, और इसके लिए करों की वसूली अत्यंत आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button