ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़

दुर्ग नगर निगम का ऐतिहासिक निर्णय,पहली बार 44 कर्मचारियों को मिली एकमुश्त उपादान राशि

दुर्ग।नगर पालिक निगम दुर्ग ने कर्मचारियों के हित में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। पहली बार निगम प्रशासन ने उपादान (रिटायरमेंट बेनिफिट) की एकमुश्त राशि कर्मचारियों के खातों में सीधे जमा की है। इस निर्णय से 44 पात्र कर्मचारियों को उनके जीवनभर की पूंजी का लाभ मिला।

निगम द्वारा ₹1,10,41,705 की कुल राशि मंगलवार 9 सितम्बर को कर्मचारियों के खातों में ट्रांसफर की गई। राशि मिलते ही कर्मचारियों के चेहरों पर मुस्कान और आत्मसंतोष साफ झलक उठा।

तीन महीने की लगातार बैठकों का परिणाम

यह उपलब्धि कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा के मार्गदर्शन और आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश का परिणाम है। साथ ही वित्त विभाग प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने लगातार तीन माह तक विभागीय बैठकों का संचालन कर इस कार्य को मूर्त रूप दिया। उनकी निरंतरता और प्रयासों से अंततः कर्मचारियों को उनकी मेहनत की पूंजी प्राप्त हुई।

कर्मचारियों ने जताया आभार

पहली बार एकमुश्त राशि प्राप्त होने पर कर्मचारियों ने महापौर अलका बाघमार और निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों का कहना था कि इस निर्णय से न केवल उनकी आर्थिक मजबूती बढ़ी है बल्कि उन्हें अपने भविष्य की योजनाओं को सुरक्षित करने का भी अवसर मिला है।

शेष कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

महापौर अलका बाघमार और वित्त विभाग प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने कहा कि निगम का संकल्प है कि सभी पात्र कर्मचारियों को समय पर उपादान राशि उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष बचे हुए कर्मचारियों को भी आगामी 10 से 15 दिनों के भीतर उपादान राशि उनके बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी।

निगम प्रशासन की प्राथमिकता : कर्मचारी हित

महापौर अलका बाघमार ने स्पष्ट किया कि कर्मचारी निगम व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके हितों की रक्षा करना और उन्हें उनका अधिकार दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी कर्मचारी-हितैषी निर्णय लिए जाते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button