ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

बारिश से उफने नाले में मछली पकड़ना पड़ा भारी, दो युवकों की मौत

भिलाई। जुनवानी रोड स्थित एमजे कॉलेज के पास नाले में मछली पकड़ने गए दो युवकों की डूबकर मौत हो गई। हादसा बीती रात हुआ जब पवन खुटेल और पिल्लू नामक युवक नाले में जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। इस दौरान अचानक पवन का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहने लगा। उसे बचाने के लिए पिल्लू भी कूद पड़ा लेकिन वह भी तेज धारा की चपेट में आ गया। दोनों की मौके पर ही डूबकर मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रात का अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन मुश्किल रहा। बुधवार सुबह दोबारा शुरू किए गए अभियान में पहले एक शव बरामद किया गया, जबकि गुरुवार सुबह दूसरे शव को भी SDRF की टीम ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों के अनुसार, भिलाई स्टील प्लांट से निकलने वाला यह नाला कुठेलाभाटा स्थित ट्रीटमेंट प्लांट तक जाता है। बारिश के कारण इन दिनों नाले में जलस्तर और बहाव दोनों काफी तेज हैं। एमजे कॉलेज के पास बने एनिकट जैसे हिस्से में अक्सर लोग मछली पकड़ने पहुंचते हैं।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने निगम प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम में नाले के पास लोगों के आने-जाने पर रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button