ब्रेकिंग
जुए के अड्डों पर पुलिस की दबिश, 48 जुआरियों पर कार्रवाई; नगदी और ताश की गड्डियां बरामद ललित चंद्राकर के जन्मोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की टीम ने चरोदा बस्ती में गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशिया... जुए के अड्डों पर दुर्ग पुलिस की दबिश, ₹83,410 नकद और 12 ताश की गड्डियां जब्त कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल के पिता सीताराम बाकलीवाल का निधन, दुर्ग में शोक की लहर न्यायालय परिसर में पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ, आम नागरिकों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक ह... न्यू सेंस मार्केटिंग सर्विसेज ने धनतेरस पर लॉन्च किया 'प्रेस मीडिया पोर्टल', मीडिया संस्थानों को मिल... बाउंड ओवर की शर्तें तोड़ीं तो जाना पड़ा जेल, छत्तीसगढ़ में पहली बार हुई ऐसी कार्रवाई! स्काउट्स गाइड्स द्वारा धनतेरस के पावन पर्व पर मिट्टी का दिया वितरण बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों...
भिलाई

हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार – उतई पुलिस की त्वरित कार्यवाही सेलूद निवासी जागेन्द्र कुर्रे ने धारदार गैंती से किया था जानलेवा हमला

उतई: थाना उतई पुलिस ने हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को उसके निवास स्थान ग्राम सेलूद से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जागेन्द्र कुर्रे उर्फ जग्गु (36 वर्ष) ने अपनी पत्नी पर लोहे के धारदार गैंती से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 अप्रैल 2025 को शाम लगभग 7:30 बजे आरोपी जागेन्द्र कुर्रे ने खाना नहीं बनाए जाने की बात को लेकर अपनी पत्नी  गुलाब बाई कुर्रे से विवाद किया। विवाद के दौरान वह इतना उग्र हो गया कि घर में रखे लोहे के गैंती से तीन बार वार कर दिया, जिससे महिला के सीने और बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए उसे तत्काल  शंकराचार्य अस्पताल, जुनवानी भिलाई में भर्ती किया गया, जहां इलाज के उपरांत डिस्चार्ज होकर पीड़िता ने दिनांक 20 अप्रैल को थाना उतई में रिपोर्ट दर्ज कराई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  अभिषेक झा एवं पाटन SDOP  अनुप कुमार लकड़ा ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 20 अप्रैल की रात को गिरफ्तार किया और 21 अप्रैल को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन रंगारी, उपनिरीक्षक कमल सिंह सेंगर, सउनि नेमन सिंह साहू, प्र.आर. महेश देवांगन, आरक्षक ध्रुव नारायण चन्द्राकर, सुरेन्द्र सिंह चौहान एवं छगन साहू की अहम भूमिका रही।

उतई पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आम जनता में विश्वास और मजबूत हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button