ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
छत्तीसगढ़

सशक्त एप के माध्यम से थाना भिलाई नगर क्षेत्र मे चोरी हुये मोटर सायकल को किया गया बरामद

भिलाई। थाना भिलाई नगर पुलिस ने चोरी गए मोटरसाइकिल को महज कुछ दिनों में बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने यह कार्रवाई सशक्त एप के माध्यम से की गई तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना पर अंजाम दी।

प्रार्थी संतोष कुमार राव ने थाना भिलाई नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 अगस्त की रात सेक्टर-07 के साप्ताहिक बाजार से उनकी बजाज पल्सर 150 (क्र. CG 07 AK 0540, कीमत लगभग ₹85,000) अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। इस पर अपराध क्रमांक 457/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-06 में तीन व्यक्ति उक्त मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में हैं। सशक्त एप से वाहन को ट्रेस कर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने 21 अगस्त को सेक्टर-07 साप्ताहिक बाजार से मोटरसाइकिल चोरी की थी। पुलिस ने वाहन को जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार आरोपी:

  • कुंवर सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम गोड़पेण्ड्री, थाना उतई, जिला दुर्ग
  • घनश्याम जांगड़े, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम गोड़पेण्ड्री, थाना उतई, जिला दुर्ग
  • रुपेन्द्र डहरिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम गोड़पेण्ड्री, थाना उतई, जिला दुर्ग

थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों के कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल की कीमत लगभग ₹85,000 है। तीनों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button