ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
छत्तीसगढ़

मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघ के पत्रों की अनदेखी-जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मान्यता प्राप्त संघ के पत्रों की लगातार अनदेखी की जा रही है। संघ के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने बताया कि उन्होंने विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित करने के लिए ग्यारह बार जिला प्रशासन को पत्र लिखा, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

संघ का कहना है कि विगत कई वर्षों से जिला स्तरीय विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक नहीं हुई है। इसके कारण कर्मचारियों और अधिकारियों की पदोन्नति, समयमान वेतनमान, क्रमोन्नति, सेवा निवृत्ति उपरांत देय स्वत्वों का भुगतान, पेंशन प्रकरण, मेडिकल बिल, यात्रा भत्ता, मातृत्व एवं संतान पालन अवकाश भुगतान जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं अटकी हुई हैं। साथ ही विभागीय जांच प्रकरणों का समय पर निपटारा न होने से कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संगठनों के प्रतिनिधियों को तीन माह में परामर्शदात्री समिति की बैठक बुलाने का स्पष्ट निर्देश है। यह निर्देश विभागीय परिपत्र क्रमांक एफ 8-2/1-9/2006 दिनांक 27 अक्टूबर 2006 में भी उल्लेखित है। इसके बावजूद जिला प्रशासन ने अब तक बैठक नहीं बुलाई है।

उन्होंने कलेक्टर दुर्ग से मांग की है कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए शीघ्र बैठक आयोजित की जाए, जिससे कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का निराकरण हो सके।

कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button