ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
भिलाई

सूर्या मॉल के मैनेजर पर बाप और दो बेटों ने किया हमला, CCTV में कैद हुई घटना

भिलाई । छत्तीसगढ़ के भिलाई में सूर्या मॉल के मैनेजर को बाप और दो बेटों ने मिलकर पीटा है। मैनेजर विनोद सिंह को लात घूंसे और चप्पल से बुरी तरह पीटा गया। मारपीट करने वाले शॉप संचालक हैं। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।

विनोद सिंह ने बताया कि वो मॉल के फर्स्ट फ्लोर का सुबह करीब 11.30 बजे निरीक्षण कर रहे थे, तभी रंगोली बैंगल्स दुकान के संचालक प्रशांत गुप्ता ने हमला कर दिया। प्रशांत के साथ उसका भाई रोहित गुप्ता और पिता राजेश गुप्ता वहां आ गए और तीनों लोगों ने विनोद सिंह को फर्श पर पटक दिया।

इस दौरान विनोद को बचाने के लिए वहां का स्टाफ दौड़ा, लेकिन आरोपी उसे मारते रहे। हालत यह थी जब लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद भी प्रशांत ने चप्पल से उसे मारा। इसमें उसे काफी चोट भी आई। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।

स्मृति नगर पुलिस चौकी ने तो तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट गाली गलौज का मामला दर्ज कर लिया। वह लोग जमानत पर छूट भी गए हैं, लेकिन अब मॉल के अंदर मारपीट का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। दुकान संचालकों की मनमानी से लोगों में भी दहशत है।

विनोद सिंह ने बताया कि गुरुवार को मॉल का हाउस कीपिंग स्टाफ साफ सफाई का काम कर रहा था। इसी दौरान एक महिला स्टाफ ने पोछा लगाने के बाद गंदे पानी की बाल्टी रंगोली बैंगल्स शॉप के सामने रख दी।

इस पर प्रशांत गुप्ता महिला से बदतमीजी करने लगा। यह देख विनोद गुप्ता वहां पहुंचे और प्रशांत को मना करने लगे। जब प्रशांत नहीं माना तो उन्होंने उसे धक्का देकर उसकी दुकान के अंदर किया।

उन्होंने कहा कि वह दुकान के अंदर का ही हकदार है। उसके बाहर की व्यवस्था देखना उनका काम है। इसी बात पर प्रशांत ने मन में खुन्नस पाल ली, फिर एकराय होकर मारपीट की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button