ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
दुर्ग

दुर्ग पुलिस की साइबर प्रहरी टीम ने साइबर पखवाड़ा अभियान के तहत विभिन्न वर्गों को किया जागरूक

दुर्ग | छत्तीसगढ़ पुलिस के राज्यव्यापी साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान के तहत, दुर्ग जिले में निरंतर साइबर सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक दुर्ग, जितेन्द्र शुक्ला के पर्यवेक्षण में यह अभियान पूरे जिले में नए-नए माध्यमों का उपयोग कर आम जनता तक पहुंचाया जा रहा है।

स्टेप कोचिंग संस्थान दुर्ग में साइबर प्रहरी टीम ने पहुंचकर उपस्थित बच्चों को साइबर अपराधों के खतरों से अवगत कराया और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इसके साथ ही, इनर व्हील क्लब नेहरू नगर की महिलाओं को भी साइबर प्रहरी अभियान से जोड़ते हुए उन्हें साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई,

ताकि वे समाज में इस संदेश को और अधिक प्रसारित कर सकें। दुर्ग सिनेमा के सभी कर्मचारियों को साइबर पखवाड़ा अभियान के तहत जागरूक कर,  थिएटर में भी साइबर जागरूकता वीडियो चलाकर आमजनों को साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक कराया जा रहा है। इसी क्रम में, एयरटेल ऑफिस में भी उपस्थित कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं, जिससे वे साइबर अपराधों से बचाव कर सकें|

दुर्ग पुलिस की साइबर प्रहरी टीम हर क्षेत्र के हर वर्ग तक पहुंचने का प्रयास कर रही है और लगातार समाज के विभिन्न वर्गों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताकर जागरूक कर रही है। इस अभियान का उद्देश्य हर नागरिक को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रखना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button