ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

ग्राम बठेना से बकरा चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

पाटन | थाना पाटन में 5 अक्टूबर 2024 की रात को हुई बकरी चोरी के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी रामनाथ चक्रधारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर के कोठे से 27 बकरियाँ चुरा लीं।

पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर और थाना पाटन के अधिकारी आशीष बंछोर के मार्गदर्शन में विशेष टीमों का गठन किया गया। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपीगण की पहचान की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में अरुण कुमार धृतलहरे, भगवन दास जोशी उर्फ़ खरगोश, ओम प्रकाश वर्मा उर्फ़ मूलचंद, इमरान कुरैशी, अशफाक अली उर्फ़ भाखडू, और सलमान कुरैशी शामिल हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के दौरान 12 बकरियाँ, घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन (क्रमांक CG07 BD9580), और एक मोबाइल फ़ोन जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 7 लाख 41 हजार रुपये है।

शेष बकरियों की तलाश जारी है और मामले में विवेचना जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को 16 अक्टूबर 2024 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button