ब्रेकिंग
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद...
रायपुर

पैसे के विवाद में दोस्त की हत्या: रायपुर में 24 घंटे में तीसरा मर्डर

रायपुर | रायपुर में पिछले 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। ताजा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। जहां मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे पैसों के विवाद के बाद एक युवक ने अपने ही साथी की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश के पास ही बैठ रहा।

विनायक सिटी में मजदूरी करने वाले संतोष कुमार (40) और नोहर मानिकपुरी (23) साथ में ही रहते थे। मंगलवार रात दोनों ने खाना खाने के बाद साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान दोनों के बीच पैसों को लेकर बहस हो गई।

बहस के दौरान संतोष ने नोहर पर तंज कसते हुए कहा कि ‘कमाई के कुछ पैसे घर भी भेज दिया कर’ ये बात नोहर को चुभ गई। इसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच नोहर ने संतोष का गला दबा दिया और पास ही पड़े फावड़े से सिर पर कई वार कर दिए।

सिर फटने से हुई मौत

हमले में संतोष का सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शोरगुल सुनकर जब आस-पास के मजदूर मौके पर पहुंचे तो नोहर अपने साथी संतोष के शव के पास ही बैठा हुआ था। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंचकर पुरानी बस्ती पुलिस की टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों साथ में रहते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

डबल मर्डर केस में 8 आरोपी अरेस्ट

सोमवार को गैंगवार के बाद डबल मर्डर मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्षों से 4-4 बदमाशों की गिरफ्तारी की गई है। इन बदमाशों को पकड़ने के लिए रायपुर IG अमरेश मिश्रा और SSP संतोष सिंह के निर्देश पर 2 ASP, 3 DSP समेत 6 थानेदार की टीम बनाई गई थी। पुलिस ने आरोपियों को उनके परिचित के घरों के अलावा आसपास के इलाकों में घूमते हुए पकड़ा है।

सभी घायल और आरोपी पुराने बदमाश

रायपुर ASP कीर्तन राठौर ने बताया कि इस मामले में सभी घायल और आरोपी पुराने बदमाश है। इनके खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में अपराध दर्ज है। कुछ आरोपी जेल से सजा काटकर बाहर आए हैं। मामले में जांच की जा रही है। आगे और भी गिरफ्तारी हो सकती है।

मोहल्ले वासियों और साहू समाज ने किया था चक्काजाम

रायपुर में मंगलवार शाम गैंगवार और डबल मर्डर की वारदात से आक्रोशित आमासिवनी के मोहल्लेवासी और साहू समाज ने चक्काजाम कर दिया था। उन्होंने इस मामले में जांच के दौरान समाज के लोगों के साथ हुए बुरे बर्ताव पर ऐतराज जताया था। लोगों ने शराब दुकान को मेन रोड से हटाने की भी मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button