ब्रेकिंग
भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़... 18 वर्ष पूर्ण कर चुकी छात्राओं को महापौर अलका बाघमार ने वितरित किए हेलमेट, सड़क सुरक्षा का दिया संदे... गिरवी रखे गरीबों के सोने के जेवर हड़पने वाला ज्वेलर्स संचालक गिरफ्तार, खुर्सीपार पुलिस ने दर्ज किया ... एसी मरम्मत के बहाने घर में घुसकर आभूषण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख के गहने बरामद
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक,

दुर्ग। नगर पालिका निगम दुर्ग क्षेत्र में नागरिकों को वर्षभर निर्बाध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महापौर  अलका बाघमार ने शुक्रवार को जल कार्य विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जल कार्य विभाग प्रभारी  लीना दिनेश देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

महापौर  अलका बाघमार ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलापूर्ति संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की कार्ययोजना पर प्रभावी ढंग से कार्य किया जाए।

बैठक में बताया गया कि राज्य शासन द्वारा नगर निगम दुर्ग को लगभग 2 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से पेयजल संबंधी विभिन्न कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत 9 लाख 36 हजार रुपये की लागत से 4 नए पानी टैंकर खरीदे जाएंगे तथा वार्ड क्रमांक 22 तितुरडीह मैदान में 1 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से 8 लाख लीटर क्षमता की नई जलागार (ओवरहेड पानी टंकी) का निर्माण किया जाएगा। इस स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया।

महापौर ने कहा कि तितुरडीह सहित आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से बनी लो-प्रेशर एवं पेयजल समस्या के समाधान में नई जलागार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने अधिकारियों को शासन से प्राप्त स्वीकृतियों के अनुरूप टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।

बैठक में शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए जलापूर्ति क्षमता बढ़ाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। रायपुर नाका स्थित 24 एमएलडी एवं 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में जल शुद्धिकरण व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए लगभग 32 लाख रुपये की लागत से फिल्टर मीडिया एवं फिल्टर बेड बदलने का निर्णय लिया गया। इससे जल शुद्धिकरण की गुणवत्ता में सुधार होगा, एलम की खपत कम होगी तथा अधिक मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा।

बैठक में यह भी बताया गया कि महापौर के निर्देश पर लगभग तीन माह पूर्व निगम की एमआईसी से 10 नए पानी टैंकरों की खरीदी एवं तितुरडीह क्षेत्र में नई जलागार निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत कर शासन को भेजा गया था। शासन ने प्रथम चरण में 4 नए टैंकर तथा नई जलागार निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है।

इस अवसर पर शशि साहू,हर्षिका संभव जैन,सरिता चन्द्राकर, कार्यपालन अभियंता प्रकाश चंद थवानी, उप अभियंता विनोद मांझी, जल निरीक्षक नारायण ठाकुर सहित जल कार्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महापौर  अलका बाघमार ने कहा कि राज्य शासन के सहयोग से दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से और अधिक सुदृढ़ बनाया जा रहा है। आने वाले समय में जलापूर्ति से जुड़े अधोसंरचनात्मक कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कर शहर के प्रत्येक नागरिक तक पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल पहुंचाना नगर निगम की प्रतिबद्धता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button