ब्रेकिंग
करवा चौथ की तैयारी के बीच घर में फटा गैस सिलेंडर, बाल-बाल बचा परिवार; अरुण वोरा ने पहुंचकर जाना हालच... -दिवाली से पहले रोशनी से जगमग होंगी दुर्ग शहर की सड़कें,सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार समान रूप से वि... लोकभवन में 29 अक्टूबर को स्काउट्स-गाइड्स को मिला राज्यपाल के हाथों राज्य पुरस्कार दुर्ग में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के कार्यक्रम को लेकर यातायात प्लान जारी बालोद में ANTF की बड़ी कार्रवाई: कार से हेरोइन और देशी पिस्टल बरामद, ₹11.83 लाख की सामग्री जब्त छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने की तैयारी, बड़े तस्करों और आर्थिक नेटवर्क पर होगी कार्रव... दुर्ग में अवैध ब्याज वसूली का मामला: दो महिला आरोपी गिरफ्तार, ₹3.79 लाख नकद और ब्लैंक चेक बरामद बालोद में करंट लगाकर हत्या के मामले का खुलासा, बहू समेत दो आरोपियों को आजीवन कारावास बालोद में करंट लगाकर हत्या के मामले का खुलासा, बहू समेत दो आरोपियों को आजीवन कारावास जमही टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहनों को टोल में राहत देने की मांग, NH-930 की मरम्मत के लिए नितिन गडकरी ...
छत्तीसगढ़दुर्ग

करवा चौथ की तैयारी के बीच घर में फटा गैस सिलेंडर, बाल-बाल बचा परिवार; अरुण वोरा ने पहुंचकर जाना हालचाल

दुर्ग। करवा चौथ के अवसर पर घर में पकवान और फलाहार तैयार करने की तैयारी कर रहे एक परिवार के लिए त्योहार का माहौल उस समय दहशत में बदल गया, जब अचानक गैस सिलेंडर फटने की घटना हो गई। शहर के वार्ड क्रमांक 5 में हुई इस घटना से आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य गंभीर हादसे का शिकार होने से बच गए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भुवनेश्वर पटेल की पत्नी रानी पटेल अपने दो बच्चों के साथ घर में सब्जी और फलाहार बनाने की तैयारी में जुटी थीं। इसी दौरान एचपी गैस सिलेंडर अचानक फट गया। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हादसे में एक सदस्य के हाथ में हल्की जलने की चोट आई है, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है। किसी बड़े नुकसान की आशंका टलने से परिवार ने राहत की सांस ली।

पीड़ित परिवार से मिलकर जाना हालचाल

घटना की जानकारी मिलने पर दुर्ग शहर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और हादसे से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी ली। अचानक हुई इस घटना के बाद परिवार को मिले मानसिक आघात के बीच उन्होंने सभी सदस्यों के सुरक्षित रहने पर संतोष जताया।

प्रशासन से राहत राशि उपलब्ध कराने की अपील

हादसे से प्रभावित परिवार को आर्थिक राहत दिलाने के उद्देश्य से अरुण वोरा ने जिला कलेक्टर से चर्चा की। उन्होंने प्रशासन से परिवार को उचित आर्थिक सहायता एवं अनुदान प्रदान करने की मांग की, ताकि घटना के कारण हुए नुकसान से उबरने में उन्हें मदद मिल सके।

अरुण वोरा ने प्रभावित परिवार को संकट की घड़ी में राहत उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। अब परिवार को प्रशासन की ओर से सहायता मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button