ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

भाजपा की ऐतिहासिक जीत: नगरी निकाय चुनाव के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी परचम लहराया

दुर्ग: नगरी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने ऐतिहासिक परिणामों के साथ जीत दर्ज की है, और अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी पार्टी ने अपना परचम लहराया है।

आज जनपद अध्यक्षों के निर्वाचन में दुर्ग, पाटन और धमधा में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की, जिसका श्रेय पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक को जाता है, जिनके कुशल नेतृत्व और रणनीति से कांग्रेस पार्टी पूरी तरह पराजित हो गई।

आज दुर्ग जनपद अध्यक्ष पद पर कुलेश्वरी देवांगन, धमधा में लीमन साहू, और पाटन में कीर्ति नायक ने जीत प्राप्त की। इसके बाद जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया,

जिसमें जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, विधायक ललित चंद्राकर, जिला मंत्री आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, कार्यालय मंत्री एवं जनपद पंचायत पर्यवेक्षक मनोज सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा, नवनिर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन समेत अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भा.ज.पा. जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने इस अवसर पर कहा, “पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक का सपना हमने देखा था और इस सपने को पूरा करने में हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेहनत, कार्यकुशलता और समर्पण से पार्टी को ऐतिहासिक ऊंचाई तक पहुंचाया।”

सुरेंद्र कौशिक ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार के बावजूद भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समेत सभी चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल की।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा की जीत को लेकर आभार व्यक्त किया और कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण के लिए धन्यवाद दिया।

भा.ज.पा. की इस ऐतिहासिक जीत के बाद जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के उत्साह और जोश से भरा माहौल था, जिसमें जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, नितेश साहू, मुकेश बेलचंदन, रितेश शर्मा, लिकेश्वर देशमुख समेत अन्य प्रमुख कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button