ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने शिव नारायण देशमुख को उपाध्यक्ष बनने पर दी बधाई

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत उतई में शिव नारायण देशमुख जी को उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि उपाध्यक्ष के रूप में यह नया सफर समाज के विकास और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहेगा। उन्होंने संकल्प लिया कि सभी के साथ मिलकर समाजहित के कार्यों को गति देंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही, उन्होंने कहा कि नगर पंचायत उतई को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे और क्षेत्र की प्रगति में नया आयाम जोड़ेंगे।

विधायक चंद्राकर ने विश्वास व्यक्त किया कि शिव नारायण देशमुख अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए जनहित और क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे।

इस अवसर पर बधाई देने वालों में उतई नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती नरेन्द्र साहू, पार्षदगण सोमेन्द्र सोनू राजपूत, लक्ष्मीनारायण साहू, सतीश कुमार चंद्राकर, लता सोनवानी, भीमसेन सिन्हा, विजय लक्ष्मी साहू, द्वारिका साहू, खूबी राम साहू, अनीता नीलम गड़े, संगीत रजक, सुनीता गौतम चंद्राकर, जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, सांसद प्रतिनिधि श्री दीपक ‘पप्पू’ चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे जी, श्री लालेश्वर साहू जी, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, चुनाव सह संचालक चेतन साहू, उतई मंडल के पार्षद विधि यादव, मनीष यादव, पूर्व पार्षद नरेंद्र साहू, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता चंदू देवांगन, रूपेश पारख, फत्ते लाल वर्मा, धनश्याम चंद्राकर, टाकेश्वर साहू, विनोद हेड़ाऊ, शशिकांत वर्मा, टुकेंद्र ठाकुर, रिसाली मंडल महामंत्री दशरथ साहू, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, और अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button